बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपने शानदार फैशन सेंस से अक्सर फैंस का ध्यान खींचती नजर आती हैं। एयरपोर्ट लुक हो या रेड कार्पेट और अवॉर्ड नाइट, मानुषी हर अंदाज में अपने स्टाइल से फैशन गोल्स देती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपना एक बेहद खूबसूरत लुक शेयर किया है, जिसने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।